Thursday, May 15, 2025
Hometrendingवन विभाग: बीकानेर में फिर से गूंजेगी शेर की दहाड़, बता रहे...

वन विभाग: बीकानेर में फिर से गूंजेगी शेर की दहाड़, बता रहे डीएफओ वीएस जोरा, देखें वीडियो…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com सब कुछ ठीक रहा तो बीकानेर में एक बार फिर से शेर की दहाड़ सुनाई देगी। वन विभाग में इसकी कवायद लंबे समय चल रही है।

बीछवाल में प्रस्तावित बायोलॉजिकल पार्क निर्माण की वर्तमान स्थिति को लेकर उप वन संरक्षक(वन्य जीव) वीरेन्द्र सिंह   जोरा ने ‘अभय इंडिया’ से की खास बातचीत। जोरा की माने तो अगले साल तक इसका निर्माण पूरा हो सकता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में फिर से पिंजरों का निर्माण शुरू हो गया है।

महत्ती योजना है…

जोरा ने बताया कि बीकानेर की यह एक महत्ती योजना है। वर्तमान में दो पिंजरों का निर्माण हो चुका है। तीन पिंजरों का निर्माण और होगा। राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम के तत्वावधान में इसका निर्माण कराया जा रहा है, इसका पैसा राज्य सरकार से मिलना है। जोरो के अनुसार कोशिश है कि अगले साल लोगों को इसकी सौगात दे सकें।

12 साल से बंद…

गौरतलब है कि एक दशक से ज्यादा समय से बीकानेर के लोगों को जन्तुआलय शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। यहां के वाशिंदों के लिए यह सपना सा हो गया है। बीकानेर के बीछवाल क्षेत्र में बीते करीब चार पहले इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन बार-बार बजट के अभाव में काम अटकता गया। वर्तमान में एक बार फिर से पिंजरों का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है, वर्ष 2022 में इसका कार्य पूरा हो जाएगा।

इतना है बजट…

बायोलॉजिकल पार्क निर्माण में ३६ करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसके लिए अलग-अलग किस्तों में बजट आता है। बीकानेर के बीछवाल में 50 हैक्टेयर में यह पार्क प्रस्तावित है। इसमें अब तक चार दीवारी, एक पिंजरा पूर्व तैयार हो चुका है, शेष निर्माणाधीन है। सड़कें भी बनाई जा चुकी है।

BY-Rmesh Bissa

Ad Ad Ad Ad
- Advertisment -

Most Popular