Saturday, April 25, 2026
Hometrendingआजादी के बाद पहली बार कोई पीएम भीनमाल पहुंचा, कांग्रेस और गहलोत...

आजादी के बाद पहली बार कोई पीएम भीनमाल पहुंचा, कांग्रेस और गहलोत पर किया हमला

AdAdAdAdAdAdAd

जालोर Abhayindia.com राजस्‍थान में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का प्रचार शुरू हो गया है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज जालोर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी लुम्‍बाराम चौधरी के समर्थन में चुनावी सभा के लिए भीनमाल पहुंचे। आजादी के बाद पहली बार कोई पीएम यहां पहुंचा है।

भीनमाल में 72 जिनालय के पास रामसीन रोड पर हुई चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस और अशोक गहलोत पर जमकर हमला बोला। मोदी ने कहा शीश कटे या आसमान टूटे, जालोर नहीं छूटता है।

उन्‍होंने कहा कि जालोर की जनता से हमेश प्यार मिला है। कांग्रेस कभी भी मजबूत भारत नहीं बना सकती है। देश को 2014 के पहले के हालात नहीं चाहिए। मोदी ने कांग्रेस को अस्थिरता का प्रतीक बताते हुए कहा कि कांग्रेस कभी भी देश नहीं चला सकती है। कैबिनेट के फैसले को सरेआम फाड़ा जाता था। देश का युवा कांग्रेस को नहीं चाहता है। जिसने 400 सीट जीती वह 300 सीट पर भी नहीं लड़ पा रहे हैं। आपको बता दें कि जालोर लोकसभा सीट से कांग्रेस से पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत चुनावी मैदान में हैं। जालोर संसदीय क्षेत्र में 8 विधानसभाएं हैं। पांच विधानसभा जालौर में और तीन सिरोही में है। लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के देवजी पटेल ने कांग्रेस पार्टी के रतन देवासी को 2,61,020 वोटों के अंतर से हराया था।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!