Sunday, June 21, 2026
Hometrendingलाल किला पर राजस्थान के लोक कलाकारों ने मचाई धूम, कालबेलिया नृत्य...

लाल किला पर राजस्थान के लोक कलाकारों ने मचाई धूम, कालबेलिया नृत्य से समा बांधा

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला प्रांगण में आयोजित छह दिवसीय भारत पर्व -2024 में शनिवार को राजस्थान के लोक कलाकारों ने अपनी नायाब प्रस्तुति ’कालबेलिया नृत्य’ से समा बाँध दिया और अपने दिलकश संगीत व गीतों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

सांस्कृतिक संध्या में राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा घूमर, चरी, खड़ताल, गैर, चकरी, भवई और कालबेलियां लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। इस मनमोहक कार्यक्रम के प्रारंभ में बाड़मेर से आए गौतम परमार और साथी कलाकारों ने खड़ताल वादन प्रस्तुत किया। उसके उपरांत लीला देवी की अगुवाई में स्थानीय नृत्यांगनाओं द्वारा चरी नृत्य की प्रभावी प्रस्तुति की गई।

अशुद्दीन एवं कलाकारों द्वारा प्रस्तुत घूमर नृत्य, बारां के रूप सिंह के नेतृत्व में चकरी नृत्य और जोधपुर के तगाराम के नेतृत्व में गैर नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लीला देवी की अगुवाई में कालबेलिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति रही।

कार्यक्रम में राज्य की उप आवासीय आयुक्त रिंकू मीणा, पर्यटन विभाग की उपनिदेशक दीपाली शर्मा सहित कई विशिष्ट व्यक्ति मौजूद थे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!