Wednesday, April 29, 2026
Hometrendingअवैध खनन के खिलाफ फील्‍ड में उतरे कलक्‍टर-एसपी, दो माइंस सीज, 15...

अवैध खनन के खिलाफ फील्‍ड में उतरे कलक्‍टर-एसपी, दो माइंस सीज, 15 वाहन पकड़े

AdAdAdAdAdAdAd

नीमकाथाना Abhayindia.com मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देश पर अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत शनिवार को जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त टीमों की कार्यवाही का नेतृत्व किया। इस दौरान नीमकाथाना से कोटपूतली बॉर्डर तक सड़क पर चलने वाले ओवरलोड व खनिज से भरे हुए वाहनों की जांच की गई। जिनमें 15 ओवरलोड वाहन पाए गए। जिन पर 3 लाख 50 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। इस दौरान कलक्टर श्रुति भारद्वाज ने खनन क्षेत्रों का निरीक्षण किया। बागेश्वर में निरीक्षण के दौरान दो खानों में अवैध स्टॉक पाए जाने पर जिला कलेक्टर ने माइन्स को सीज करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रुति भारद्वाज के निर्देशों पर खनिज विभाग के अधिकारियों ने पंचनामा बनाकर अवैध स्टॉक व माइन्स को मौके पर ही सीज किया। इस दौरान खनिज विभाग के द्वारा 28 खनन पट्टों का निरीक्षण किया गया जिसमें 5 अवैध खनन करते हुए पाए गए जिनमें नियमानुसार विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

जिले के खनिज विभाग के द्वारा राज्य स्तर पर व्हाट्सएप के जरिए प्राप्त होने वाली शिकायतों और कंट्रोल रूम से प्राप्त होने वाली शिकायतों पर 24 घंटे में त्वरित कार्यवाही की जा रही है। शनिवार को राज्य स्तर के कंट्रोल रूम से प्राप्त शिकायतों पर मीणा की नांगल में 2 माइंस कि जांच कि गई। जिसमें श्याम कंस्ट्रक्शन कंपनी स्टोन क्रेशर की जांच में ऑनलाइन और मौके पर मौजूद स्टॉक में अंतर पाया गया जिस पर प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शालिनी राज, सहायक खनिज अभियंता अमीचंद दुहरिया, सहायक खनिज अभियंता सतर्कता प्रमोद कुमार बलवदा, परिवहन विभाग के रोबिन सिंह, उप पुलिस अधीक्षक सहित संयुक्त टीमों के अधिकारी एवं पुलिस के जवान मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!