Saturday, April 25, 2026
Hometrendingमूंगफली फसल के टोकन को लेकर किसानों ने उठाई अहम मांग, कहा-...

मूंगफली फसल के टोकन को लेकर किसानों ने उठाई अहम मांग, कहा- बिजली बिल के आधार पर मिले टोकन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर जिले में मूंगफली फसल के टोकन को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस बीच, किसानों का कहना है कि खरीफ फसल के जो टोकन कट रहे हैं वे बिजली बिल के आधार पर कटने चाहिए। जिस व्यक्ति के नाम जितने बिजली बिल हैं उतने ही टोकन कटने चाहिए। मूंगफली टोकन में एक जन आधार से एक टोकन कटने का नियम नहीं होना चाहिए। एक एक किसान के 3-4 कृषि कनेक्शन ट्रयूवैल है तो उनके तो एक ही टोकन कट रहा है। किसानों का कहना है कि ऐसा गलत हो रहा है इसलिए बिजली बिल के आधार पर टोकन कटने चाहिए।

किसानों का कहना है कि उनकी फसल एमएसपी भाव से नीचे किसी भी सूरत में नहीं खरीदी जाए, अगर मूंगफली सरकार द्वारा तय रेट से नीेचे बिकती है तो किसानों की हालत बहुत गंभीर होगी। उन्‍होंने बताया कि गांव मसुरी, बिदासरिया, लालमदेसर बड़ा, लिखमीसर आदि गांवों में गोजा लट के कहर से इस साल मूंगफली की पैदावार में बहुत भारी कमी हुई है और मूंगफली के भाव भी नहीं है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!