






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में गोचर भूमि को बीकानेर विकास प्राधिकरण और राज्य की भाजपा सरकार द्वारा जबरन अराजीराज करने के विरोध में बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में बीकानेर शहर कांग्रेस 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक कलेक्ट्रेट के समक्ष उपवास करेगी। उपवास कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बुलाकीदास कल्ला भी मौजूद रहेंगे।
उपवास कार्यक्रम के माध्यम से राज्य की भाजपा सरकार को चेतावनी दी जाएगी कि जो भूमि बीकानेर के तत्कालीन भामाशाहों द्वारा सरकार से खरीद कर गोचर के लिए दान की गई उस जमीन पर राज्य सरकार या प्राधिकरण किस आधार से अपना हक जता रहा है। इसी विरोध के चलते एक दिवसीय सांकेतिक अनशन उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रवक्ता अनिल सारडा ने बताया कि इस उपवास कार्यक्रम में बीकानेर शहर जिला कांग्रेस पदाधिकारी, जिला के प्रदेश पदाधिकारी, पार्षद, ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, मंडल कांग्रेस, इंटक के साथ-साथ सभी विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी कार्यकर्ता और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े सभी संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण अपनी भागीदारी निभायेंगे।


