Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर में व्‍यापारी से विवाद के बाद पानी की टंकी पर चढ़ा...

बीकानेर में व्‍यापारी से विवाद के बाद पानी की टंकी पर चढ़ा किसान

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर की कृषि उपज मंडी में व्यापारी से हुए विवाद के बाद नाराज हुआ एक किसान पानी की टंकी पर चढ़ गया है। पुलिस और मौके पर मौजूद लोग उसे नीचे उतरने के लिए लगातार समझाइश कर रहे हैं, लेकिन वह जिद पर अड़ा है। किसान का नाम मालाराम बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि उसका मंडी में एक व्‍यापारी से विवाद हो गया था। इसके बाद वह नाराज होकर पानी की टंकी पर जा चढ़ा। उसे नीचे उतारने के लिए एएसपी अमित कुमार बुडानिया, सीओ सिटी दीपचंद सहित भारी पुलिस जाब्‍ता मौके पर तैनात है। ख़बर लिखे जाने तक उक्‍त किसान टंकी पर ही चढ़ा हुआ है। सीओ सिटी दीपचंद ने बताया कि उससे लगातार समझाइश की जा रही है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!