Tuesday, April 30, 2024
Hometrendingगुजरात और हिमाचल चुनावों को लेकर सामने आया एक्जिट पोल, कौन जीतेगा-कौन...

गुजरात और हिमाचल चुनावों को लेकर सामने आया एक्जिट पोल, कौन जीतेगा-कौन हारेगा? पढें पूरी रिपोर्ट…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नई दिल्‍ली Abhayindia.com गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। इससे पहले कई प्रमुखों चैनलों ने एक्जिट पोल के जरिए अनुमान लगाया है कि गुजरात और हिमाचल में किसकी सरकार बनेगी। अधिकांश एक्जिट पोल में गुजरात में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के एक्जिट पोल में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। इंडिया टुडेएक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के एक्जिट पोल में कड़ी टक्कर के साथ कांग्रेस को हल्की बढ़त मिल रही है।

हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर इंडिया टुडेएक्सिस माई इंडिया ने एग्जिट पोल में भाजपा को 24 से 34 और कांग्रेस को 30 से 40 सीटे मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं, आम आदमी पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पा रही है। वहीं, India TV-Matrize के एग्जिट पोल में भाजपा को 35-40 और कांग्रेस को 26-31 सीटे मिल रही हैं और आप का खाता भी नहीं खुल रहा है। इसके साथ ही News X में कांग्रेस को 27-34 और भाजपा को 32-40 सीटें मिल रही है। News X के एग्जिट पोल में भी आप का हिमाचल में खाता नहीं खुल रहा है। इसके अलावा अन्य एग्जिट पोल्स में भी कांग्रेस और BJP के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

एग्जिट पोल में भाजपा गुजरात में लगातार सातवीं बार जीत हासिल कर रही है। अभी तक जितने भी एग्जिट पोल आए हैं उनमें भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल रहा है। News X के एग्जिट पोल में भाजपा को 117 से 140 सीटें मिल रही हैं। वहीं, कांग्रेस को 34 से 51 सीटों में जीत का अनुमान लगाया गया है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी को मात्र 6 से 13 सीटों से ही संतोष करना पड़ेगा। इसके अलावा रिपब्लिक टीवी के एग्जिट पोल में भाजपा को 128 से 148, कांग्रेस को 30 से 42 और AAP को 2-10 सीटें ही मिल रही हैं। वहीं TV9 Gujarati के सर्वे में भाजपा को 125 से 130, कांग्रेस को 40 से 50 और आम आदमी पार्टी को मात्र 3 से 5 सीटें मिल रही हैं।

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कई एग्जिट पोल भाजपा को सरकार बनाते हुए दिखा रहे हैं तो कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर दिखा रहे हैं। हमें 8 दिसंबर तक इंतजार करना चाहिए। हमारे मुताबिक आराम से भाजपा सरकार बना लेगी।

आपको बता दें कि एग्जिट पोल कई बार गलत भी साबित हो चुके हैं। हालांकि, कई बार एग्जिट पोल के रिजल्ट सही भी साबित हुए हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular