Friday, May 3, 2024
Hometrendingएग्जिट पोल-2022 : यूपी में बीजेपी, पंजाब में आप, उत्‍तराखंड, मणिपुर और...

एग्जिट पोल-2022 : यूपी में बीजेपी, पंजाब में आप, उत्‍तराखंड, मणिपुर और गोवा में जानें किसकी बन रही सरकार?

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नई दिल्‍ली। देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। भले ही विधानसभा चुनावों की मतगणना 10 मार्च को होगी और असल नतीजे सामने आएंगे लेकिन, किस राज्‍य में किसकी सरकार बन सकती है एक्जिट पोल (Exit Poll) से एक धुंधली तस्‍वीर सामने आती है। एग्जिट पोल में यूपी में बीजेपी की सरकार बन सकती है। वहीं, पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का अनुमान है। सेपिअंस रिसर्च के एग्जिट पोल में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है। इसके मुताबिक, भाजपा को 212 सीटें मिल सकती हैं।

टाइम्‍स नाऊ के एक्जिट पोल के अनुसार, यूपी में भाजपा की सरकार बन सकती है। यूपी में भाजपा को 225 जबकि सपा को 151 सीटें मिलने का अनुमान है। बसपा को 14 और कांग्रेस को नौ जबकि अन्य को चार सीटें मिल सकती हैं।

इंडिया टुडेएक्सिस माय इंडिया के एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 288-326, सपा को 71-101, बसपा को 03-09, कांग्रेस को 01-03 जबकि अन्‍य को 02-03 सीटें मिल सकती हैं।

जी न्यूज के एग्जिट पोल के अनुसार, मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा फिर सत्ता में वापसी कर सकती है। भाजपा को 32 से 38 सीटें, कांग्रेस को 12 से 17 जबकि एनपीएफ को तीन से पांच सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में दो से पांच सीटें जाने का अनुमान है।

इंडिया टुडेएक्सिस माय इंडिया के एक्जिट पोल के अनुसार, मणिपुर में भाजपा को 33-43, कांग्रेस को 04-08, एनपीपी को 04-08 जबकि अन्‍य को 06-15 सीटें मिल सकती हैं।

एबीपी सीवोटर के अनुसार, मणिपुर में भाजपा को 23-27, कांग्रेस को 12-16, एनपीपी को 10-14 जबकि एनपीएफ में 3-7 सीटें मिल सकती हैं।

गोवा में एक्सिस माय इंडियाआजतक और डिजाइन बॉक्सजी न्यूज के सर्वे के अनुसार, किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है।

उत्तराखंड में 3 एग्जिट पोल में दो में भाजपा और एक में कांग्रेस सत्ता बनाती दिख रही है। मणिपुर की बात करें तो 3 सर्वे में भाजपा अपनी सत्ता बरकरार रखने में कामयाब होती दिख रही है।

उत्‍तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2022

Exit Poll भाजपा+ सपा+ बसपा कांग्रेस अन्य

Aaj Tak 288-326 71-101 03-09 01-03 02-03

Times Now 225 151 14 09 04

Zee News 223-248 138-157 05-11 04-09 03-05

मुख्यमंत्री गहलोत से मिले आरिफ, शानदार बजट के लिए जताया आभार

राजस्‍थान में शिक्षकों के तबादलों की नई नीति तैयार, अब मंजूरी का इंतजार…!

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular