Saturday, April 25, 2026
Hometrendingआमजन से मिले ऊर्जा मंत्री भाटी, सुनी समस्याएं, दिए निस्तारण के निर्देश

आमजन से मिले ऊर्जा मंत्री भाटी, सुनी समस्याएं, दिए निस्तारण के निर्देश

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने शनिवार को कोलायत के पंचायत समिति सभागार में आमजन की समस्याएं सुनी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इनका नियम सम्मत समाधान करते हुए अवगत करवाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बिजली, पानी, स्कूल क्रमोन्नत करने सहित राजस्व से जुड़े मामले मंत्री के समक्ष रखें। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने विधानसभा क्षेत्र कोलायत में 18 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुलवाने पर ऊर्जा मंत्री भाटी का आभार व्यक्त किया । साथ ही वंचित 10 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर नवीन महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खुलवाने की मांग रखी। जनप्रतिनिधियों ने  वंचित ग्राम पंचायत मुख्यालयों की उच्च प्राथमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करने की भी मांग रखी । इसके अलावा ग्राम पलाना, बरसिंहसर, लालमदेसर, पिथरासर, सियाणा, नेनिया, बाला, हंदा, नोखड़ा आदि ग्रामों के जनप्रतिनिधियों  ने मंत्री भाटी से उक्क्त गांव की सड़क को मुख्य जिला सड़क बनाने  की मांग की।

उन्होंने कहा की कि राज्य सरकार की सभी योजनाओं को निचले स्तर तक पहुंचाने का प्रयास हो, जिससे लक्षित वर्ग तक इनका लाभ पहुंच जाए। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से प्रत्येक परिवार को दस लाख रुपए तक का कैशलेश इलाज उपलब्ध करवाया जा रहा है। कोई भी परिवार इसके पंजीकरण से वंचित नहीं रहे। इस दौरान उन्होने विधानसभा क्षेत्र में स्कूलों और इनमें नामांकन की स्थिति का जायजा लिया और कहा कि ग्रामीण अपने बच्चों को खूब पढ़ाएं, जिससे वे बड़े होकर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।

इस दौरान उपखंड अधिकारी प्रदीप चाहर, विकास अधिकारी दिनेश सिंह भाटी, तहसीलदार मोहर सिंह, सीबीईओ मूल सिंह भाटी, झंवर लाल सेठिया, उपनिवेशन तहसीलदार शिव प्रसाद गौड़ आदि मौजूद रहे।

ऊर्जा मंत्री ने स्वरूपदेसर में किया 33/11 केवी जीएसएस का उद्घाटन

बीकानेर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने शनिवार को कोलायत विधानसभा क्षेत्र के स्वरूपदेसर गांव में 33/11 के वी जीएसएस का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मंत्री भाटी ने कहा कि यह इस गांव का दूसरा 33 केवी जीएसएस है। विद्युत भार को देखते हुए इस सब स्टेशन की स्थापना की गई है। इससे क्षेत्र में कृषि एवं औद्योगिक इकाईयों के बिजली उपभोक्ताओं को और अधिक गुणवत्ता के साथ बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

उन्होंने कहा कि देशनोक उपखंड के अधीनस्थ 33/11 केवी सब स्टेशन स्वरूपदेसर द्वितीय का निर्माण कृषि उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति करने एवं वॉल्टेज की समस्या में सुधार करने के मद्देनजर करवाया गया है। सबस्टेशन के विद्युत तंत्र निर्माण में 113.26 लाख रूपये एवं सिविल कार्य में 22 लाख रूपये  सहित कुल लागत 135.26 लाख रूपये व्यय हुए हैं। उन्होंने कहा कि  नवनिर्मित जीएसएस में ट्रांसफार्मर की क्षमता 3.15 एमवी है। इस सब स्टेशन के निर्माण से दो कृषि फीडर व एक इण्डस्ट्री फीडर से गुणवत्तापूर्वक विद्युत आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस जीएसएस से लगभग 70-80 कृषि उपभोक्ताओं व इससे सम्बन्धित इण्डस्ट्रीज को सुचारू विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी एवं उपभोक्ताओं को कम वॉल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सबस्टेशन के निर्माण से स्वरूपदेसर एवं बरसिंहसर रोही के किसानों को कृषि व औद्योगिक विद्युत सप्लाई वॉल्टेज में सुधार के साथ दो ब्लॉक में कृषि विद्युत आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विद्युत सुधार की जानकारी दी और कहा कि बासी बरसिंहसर,आंबासर, भोजूसर, चावड़ा बस्ती, पिथरासर और कोलासर में 33 केवी जीएसएस स्वीकृत हो चुके हैं। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता बी आर के रंजन को निर्देश दिए कि इस जीएसएस का काम एक माह में पूरा होना चाहिए। साथ ही बरसिंहसर के वार्ड 10, 11 व 12 में वोल्टेज की समस्या का समाधान करने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर अविलंब स्थापित किए जाए। यह कार्य आगामी 15 दिनों में पूरा कर लिया जाए।

भामाशाह का जताया आभार

ऊर्जा मंत्री भाटी ने इस जीएसएस की स्थापना के लिए भामाशाह द्वारा दी गई भूमि के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव के लोगों ने विद्युत समस्या के समाधान के लिए एक बीघा भूमि दान की है, वह अनुकरणीय है।  उन्होंने भामाशाह   मदनलाल सियाग, श्रवण राम सियाग, सीताराम गोदारा व अंबाराम इणखिया का माला व साफा पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर डिस्कॉम के जोनल चीफ मनसा राम मीणा ने विद्युत विभाग की योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि विभाग द्वारा बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान यथासंभव समय पर किया जा रहा है। उन्होंने कोलायत विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत विद्युत विभाग की परियोजनाओं की जानकारी दी। अधीक्षण अभियंता लाभ सिंह मान ने विद्युत उपभोक्ताओं को दी जा रही छूट के बारे में बताया। इस अवसर पर शिव ओम प्रकाश गोदारा, जोगाराम, आंबाराम ईणखिया, रामनिवास गोदारा, सरपंच बच्छासर ईश्वर राम, सरपंच कोलासर राधेश्याम ने क्षेत्र की पानी, बिजली व सड़क की समस्याओं के समाधान की आवश्यकता जताई। आभार अधिशाषी अभियन्ता विद्युत बी आर के रंजन ने व्यक्त किया।

संपादकीय : “अभय इंडिया” की स्‍थापना का बेमिसाल एक दशक, निष्‍पक्ष पत्रकारिता के बूते किया 11वें वर्ष में प्रवेश…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!