Monday, June 22, 2026
Hometrendingडीपीसी को लेकर कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, दो जुलाई से धरने की...

डीपीसी को लेकर कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, दो जुलाई से धरने की चेतावनी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य द्वारा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल तथा आशीष मोदी निदेशक माध्यमिक शिक्षा के नाम के दो ज्ञापन मंत्रालयिक कर्मचारियों की रिव्यू एवं नियमित डीपीसी करने तथा रिव्यू डीपीसी से चयनित अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियों के पदस्थापन आदेश तत्काल जारी करने मांग की है।

प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य द्वारा शिक्षा निदेशक आशीष मोदी के मुख्यालय पर नहीं होने के कारण स्टाफ आफिसर अरूण कुमार शर्मा को दोनों ज्ञापन सौंपकर कर वार्ता की। आचार्य बताया कि 1986 में चयनित कनिष्ठ लिपिकों, पंचायत राज से आये मंत्रालयिक कर्मचारियों, दिव्यांग जनों एवं तीन संतानों के मामलों को निपटाने हुए रिव्यू एवं नियमित डीपीसी सम्पन्न कर काउंसिल के माध्यम से पदस्थापन आदेश 30/6/2024 तक जारी करने की पुरजोर मांग की गई। साथ ही रिव्यू डीपीसी से चयनित हो चुके अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियों का तत्काल पदस्थापन आदेश जारी करने की मांग की गई है। नोटिस की प्रतियां समस्त मण्डल अधिकारियों को भी दी गई है। आचार्य ने बताया कि मांगे नहीं मानने पर दो जुलाई से शिक्षा निदेशालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!