Hometrendingजलदाय विभाग में तबादला प्रकरण को लेकर कर्मचारी नेताओं ने दी आंदोलन...

जलदाय विभाग में तबादला प्रकरण को लेकर कर्मचारी नेताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

बीकानेर abhayindia.com अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष भंवर पुरोहित के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा अघोषित आर्थिक रोक एवं जलदाय विभाग में छोटे पदों पर काम करने वाले पंप चालक, लाइनमैन, हैल्पर इत्यादि के ट्रांसफर नीति विरूद्ध करने आदि मुद्दों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में कर्मचारी नेता पुरोहित ने कहा कि जिला कोष कार्यालय में राज्य कर्मचारियों के एसआरई, जीपीएफ लोन, मेडिकल, टीए, पेंशन आदि बिलों के भुगतान पर अघोषित आर्थिक रोक लगा दी गई है जिससे कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। ऐसी अघोषित आर्थिक रोक सरकारी तंत्र के फैलियर का परिणाम है। बैठक में संगठन महामंत्री महिपाल चौधरी ने कहा कि जलदाय विभाग में छोटे पदों पर किये जा रहे ट्रांसफर, स्थानांतरण नीति के विरूद्ध है महासंघ इसका पुरजोर विरोध करता है। पुरोहित ने कहा कि यदि राज्य सरकार इन गंभीर मुद्दों का समय रहते समाधान नहीं करती है तो आगामी दिनों में रणनीति तैयार कर लोकतांत्रित तरीके से  आन्दोलन किया जाएगा।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्रवण वर्मा, महामंत्री आनंद पणिया, कमल अनुरागी, रमेश कुमार, हितेश आजमानी, बजरंग सोनी सहित अनेक कार्मिक उपस्थित रहे।

जलदाय विभाग में अल्‍पवेतन भोगी कर्मचारियों के तबादलों का विरोध शुरू

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular