Saturday, April 25, 2026
Hometrendingआम रास्‍ता बना जानलेवा, नगर निगम में एक साल बाद भी सुनवाई नहीं

आम रास्‍ता बना जानलेवा, नगर निगम में एक साल बाद भी सुनवाई नहीं

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com नगर निगम में जनसमस्‍याओं की सुनवाई किस तरह होती हैइसका उदाहरण पुरानी जेल रोड के पास देखा जा सकता है। यहां पिछले करीब एक साल से आम रास्‍ते पर गहरा गडढा हैजो क्षेत्र के लोगों के लिए ही नहींबल्कि आम राहगीरों के लिए भी जानलेवा बना हुआ है।

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि वे इस समस्‍या के समाधान के लिए पिछले एक साल से नगर निगम में गुहार लगा रहे हैंइसके बावजूद इस ओर ध्‍यान नहीं दिया जा रहा। गडढे में गिरने से अब तक कई लोग और आवारा पशु जख्‍मी हो चुके है। क्षेत्र के लोगों ने अभय इंडिया को एक साल पहले नगर निगम आयुक्‍त को दिए ज्ञापन की प्रतियां दिखाते हुए कहा कि प्रशासन ने यदि समय रहते इस समस्‍या का समाधान नहीं किया तो वे मजबूरन धरना देने के लिए मजबूर होंगे।

सीवरेज के काम में कोताही से हुई पानी की बर्बादी, घरों में जलापूर्ति ठप

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!