







बीकानेर Abhayindia.com बार एसोसिएशन, बीकानेर के अध्यक्ष पद का चुनाव 12 दिसम्बर को है। चुनाव के लिए आठ व नौ दिसम्बर को हनुमान प्रसाद शर्मा, तेज करण सिंह राठौड़, अजय कुमार पुरोहित, सुखाराम मेघवाल एवं सकिना बानो ने उम्मीदवारी पेश की। आज दोपहर 2.00 बजे तक उम्मीदवारों के नाम विदड्रा करने की अन्तिम तिथि थी। अंतिम तिथि में एक उम्मीदवार एडवोकेट हनुमान प्रसाद शर्मा ने अपना नामांकन विदड्रा कर लिया। अब अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में है।
चुनाव अधिकारी एडवोकेट अविनाश चंद्र व्यास ने बताया कि मतदान 12 दिसम्बर को सुबह 10.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक तथा पुनः दोपहर 1.30 बजे से सांय 4.30 बजे तक रहेगा। दोपहर 1.00 बजे से 1.30 बजे तक मतदान में लंच का समय रखा है। मतदान स्थल- पुराना बार रूम रहेगा जिसमें मतदाताओं की सुविधाओं के लिए दो प्रवेश द्वार रखे गये हैं, जिनमें से अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित दिनांक 10.12.2025 में अंकित मतदाता क्रमांक 1 से 1200 तक के मतदाता प्रवेश द्वार सं. 1 से तथा मतदाता क्रमांक 1201 से अंतिम मतदाता क्रमांक 2296 तक प्रवेश द्वार सं. 2 की लाईन में उपस्थित होकर अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रवेश कर सकेंगे तथा मतदान उपरांत मतगणना शुरू होगी। मतगणना के उपरांत परिणाम घोषित कर दिया जायेगा। चुनाव कमेटी के अनुसार बार एसोसिएशन, बीकानेर में अध्यक्ष पद चुनाव 2025-26 के लिए कुल मतदाता 2296 अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। उक्त मतदाता सूची आज प्रकाशित कर दी गई है, इसी अन्तिम मतदाता सूची के अनुसार ही मतदान होगा।
चुनाव कमेटी
चुनाव अधिकारी अविनाश चंद्र व्यास, सोमदत्त पुरोहित, चंद्र प्रकाश कुकरेती, सहायक चुनाव अधिकारी विजय कुमार श्रृंगी, मदन गोपाल व्यास, उमाशंकर शर्मा विजयपाल सिंह शेखावत, कुलदीप सिंह, रोहित खन्ना, सुनील भाटी उमाशंकर बिस्सा, विनोद कुमार पुरोहित, राकेश कुमार रंगा, राजकुमारी पुरोहित,
वीरेंद्र आचार्य, मुजफ्फर अली।




