Hometrendingसमायोजित शिक्षाकर्मियों का शैक्षिक सम्‍मेलन शुरू, पेंशन प्रकरण को लेकर...

समायोजित शिक्षाकर्मियों का शैक्षिक सम्‍मेलन शुरू, पेंशन प्रकरण को लेकर…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्‍थान समायोजित शिक्षाकर्मी संघ एवं राजस्‍थान समायोजित शिक्षाकर्मी वेलफेयर सोसायटी की जिला इकाई बीकानेर का शैक्षिक सम्‍मेलन मंगलवार से यहां होटल इंदर पैलेस श्रीडूंंगरगढ में शुरू हो गया। इस दो दिवसीय सम्‍मेलन का समापन 28 सितम्‍बर को होगा।

Samayojit Shikshakarmi Bikaner
Samayojit Shikshakarmi Bikaner

प्रदेश वरिष्‍ठ उपाध्‍यक्ष हनुमंत सिंह राठौड़ की अध्‍यक्षता में आयोजित सम्‍मेलन के पहले दिन जिलाध्‍यक्ष सत्‍यप्रकाश बाना ने उच्‍चतम न्‍यायालय में लंबित पेंशन प्रकरण के बारे में शिक्षाकर्मियों को ताजा जानकारी से अवगत कराया। साथ ही पुरानी पेंशन लागू कराने तथा शिक्षाकर्मियों की हो रही उपेक्षा को लेकर प्रस्‍ताव पारित किए गए।

सम्‍मेलन में जिला मंत्री धन्‍नालाल बोड़ा, शशि शर्मा, नन्‍चूराम, मांगीलाल जाखड़, रामनिवास पूनिया, ओमप्रकाश गांधी आदि वक्‍ताओं ने भी विचार रखे।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular