







बीकानेर Abhayindia.com अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर (ईसीबी) में स्थापना वर्ष 1999 से श्रम आपूर्तिकर्ता के माध्यम से कार्यरत अशैक्षणिक कार्मिकों ने प्रतिवर्ष होने वाली 5 प्रतिशत वेतनवृद्धि संबंधी स्वीकृति जारी नहीं होने पर आज भी विरोध प्रदर्शित किया। कार्मिकों ने अपने बाजूओं पर काटी पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज करवाया।
कार्मिकों ने बताया कि वेतनवृद्धि बीओजी द्वारा वर्ष 2013 में सक्षम स्तर पर स्वीकृत होने के उपरांत भी महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय द्वारा रोक लगा दी गई है। जबकि महाविद्यालय प्रशासन एवं विश्वविद्यालय प्रशासन बीओजी भंग होने का हवाला दे रहे है, लेकिन कुछ कार्मिकों जिनकी नियुक्ति अथवा अन्य किसी भी प्रकार की स्वीकृति बीओजी में नहीं होने के उपरांत भी उनको समस्त प्रकार का परिलाभ महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा मिलीभगत करते हुए दे रहे हैं।इस संबंध में महाविद्यालय के उक्त कार्मिक पिछले कई दिनों से महाविद्यालय प्रशासन एवं विश्वविद्यालय प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
आज के प्रदर्शन में कर्मचारी अध्यक्ष संतोष पुरोहित, प्रमोद ओझा, उदय व्यास, ओमप्रकाश, राखी छंगाणी, मनोज चौधरी, विजय सिंह, सुरेन्द्र गोपाल जोशी, अशोक व्यास, पूर्व कार्मिक लालचंद चौधरी, सत्यनारायण छंगाणी सहित सभी कार्मिक शामिल हुए।






