Saturday, May 16, 2026
Hometrendingईसीबी का मामला : एक और अनशनकारी को पुलिस ने करवाया अस्पताल...

ईसीबी का मामला : एक और अनशनकारी को पुलिस ने करवाया अस्पताल में भर्ती

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज (ईसीबी) के 18 कार्मिकों के असंवैधानिक निष्कासन तथा उच्च न्यायालय के निर्णय को न मानने के कारण इंजीनियरिंग कॉलेज, जिला प्रशासन तथा राजस्थान सरकार के खिलाफ भाजपा नेता महावीर रांका के नेतृत्व में 6 फरवरी से शुरू हुआ आमरण अनशन बुधवार को भी जारी है। लगातार 5 दिन अनशन पर रहने के बाद आज भाजपा के जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा आनन्द सोनी को भी प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती करवा कर अनशन तुड़वा दिया।

आनन्द सोनी का कहना है कि मुझे बेवजह अस्पताल भेज गया है, नकारा कांग्रेस सरकार, जिला प्रशासन और इंजीनियरिंग कॉलेज यह जान ले कि अगर अपनी हठधर्मिता से बाज नहीं आए तो हम सभी कार्यकर्ता लगातार अनशन पर डटे रहेंगे। पूर्व पार्षद शंभू गहलोत ने कहा कि महावीर रांका के नेतृत्व में अनशन लगातार जारी रहेगा। इस आमरण अनशन को हल्के में लेने का खामियाजा राजस्थान सरकार, जिला प्रशासन, कॉलेज प्रशासन को भुगतना होगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!