Monday, June 22, 2026
Hometrendingविफा के 11 सूत्री माँग पत्र पर वार्ता के दौरान मजदूर प्रकोष्ठ...

विफा के 11 सूत्री माँग पत्र पर वार्ता के दौरान मजदूर प्रकोष्ठ की बनी सहमति, 10 पटवारी डेपुटेशन पर…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com वैश्विक संगठन विप्र फ़ाउंडेशन जॉन 1 बी, राजस्थान की बीकानेर इकाई सामाजिक समरसता मजदूर प्रकोष्ठ की वार्ता बैठक का आयोजन संभागीय आयुक्त कार्यालय बीकानेर मे हुआ, जिसकी अध्‍यक्षता संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने की।

विप्र फ़ाउंडेशन के प्रदेश कार्यालय प्रभारी रमेश चन्द्र उपाध्याय ने बताया कि विफा मजदूर प्रकोष्ठ ने 20 सितंबर को संभागीय आयुक्त को मजदूर प्रकोष्ठ के संयोजक भँवर पुरोहित व प्रदेशाध्यक्ष रामस्वरूप हर्ष के नेतृत्व मे शिष्टमण्डल ने 11 सूत्री माँग पत्र सौंपा गया जिसके तहत आज 11 सूत्री माँग पत्र पर शिष्टमण्डल की आम सहमति बनी।

संभागीय आयुक्त ने विफा मजदूर प्रकोष्ठ की माँग पर जिला कलेक्टर द्वारा गठित त्रिस्तरीय जांच कमेटी ने वास्तविक निर्माण श्रमिकों के योजना आवेदन गलत तरीके से सत्यापन किया है उनकी पुनः जांच के लिए 10 पटवारियों को श्रम विभाग बीकानेर में प्रतिनियुक्ति पर लगाने का आश्वासन सहित मौखिक आदेश फरमाया।

वार्ता मे उपस्थित संयुक्त श्रम आयुक्त प्रदीप कुमार यादव ने मजदूर प्रकोष्ठ को आश्वस्त किया कि अति शीघ्र जिला प्रबन्धक की आईडी पर मजदूर डायरी अपडेशन का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा, आगे से सभी आवेदनों की सही ओर पूर्ण जाँच होगी, अग्रिम जाँच के लिए कार्यालय समय में एक कर्मचारी स्थायी रूप से नियुक्त किया जाएगा, आगे से सभी आवेदनों का समय पर निस्तारण किया जाएगा।

संयुक्त श्रम आयुक्त मजदूर प्रकोष्ठ की वाजिफ मांगों को सुनते हुए शुभ शक्ति योजना को पुनः शुरू करना, प्रसूति की एक मुस्त राशि पुनः शुरू करना, आवेदनों का ऑटो रिजेक्ट बन्द करवाना, अपीलों की समय सीमा समाप्त करवाना, मजदूर को प्रमाण पत्र जारीकर्ता के आधार पर ओटीपी जाना सहित अन्य मांगो पर संभागीय आयुक्त के निर्देशानुसार भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल, जयपुर राजस्थान को पत्र प्रेषित कर इन मांगों पर उचित कार्यवाही करवाने का आश्वासन दिया।

संभागीय आयुक्त कार्यालय के सभागार मे हुई वार्ता में विफा प्रदेश मजदूर प्रकोष्ठ से संयोजक भँवर पुरोहित, प्रदेशाध्यक्ष रामस्वरूप हर्ष, विफा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी रमेश चन्द्र उपाध्याय, विफा के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश सारस्वत, संगठन महामंत्री जगदीश शर्मा, महामंत्री शबनम बानो, संयुक्त सचिव हरि किशन जाट, सचिव राजू गहलोत एवं उम्मेद सिंह भाटी, संगठन मंत्री नवीन कुमार आचार्य, सदस्य मोहन सुथार, शरद शर्मा, लाल चंद गेधर सहित विफा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!