






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में शनिवार को करोड़ों रुपए मूल्य के अवैध मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। इस दौरान करीब 74 अभियोगों में जब्तशुदा माल का हुआ निस्तारण, जिसकी अनुमानित कीमत 13 करोड़ 47 लाख 62 हजार 505 रूपये मानी जा रही है।
बीकानेर पुलिस द्वारा द्वारा गठित ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी द्वारा कावेन्द्रसिंह सागर जिला पुलिस अधीक्षक, सौरभ तिवाड़ी अति. पुलिस अधीक्षक, शहर, एवं सुभाष बिजारणियां पुलिस निरीक्षक (अपराध सहायक), जगदीश उपनिरीक्षक एवं उम्मेदसिंह एएसआई, हैडकांस्टेबल सुगनचंद, हैडकांस्टेबल लक्ष्मणसिंह तथा कांस्टेबल श्रवण कुमार, सुनिल कुमार की उपस्थिति में समस्त जिले में पंजिबद्ध अभियोगों में जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थो के नष्टीकरण की कार्यवाही की गई।
नष्टीकरण की कार्यवाही में 74 अभियोगों में जब्तशुदा 1464 किग्रा डोडा पोस्त, 38.603 किग्रा गांजा, 8.44 ग्राम एम.डी., 201.20 ग्राम स्मैक 5.758 किग्रा हेरोईन, नशे की टेबलेट 4151, अफीम के पौधे 90.900 किग्रा, चरस 467 ग्राम जिनकी अनुमानित कीमत करीब 13 करोड़ 47 लाख 62 हजार 505 रूपये थी, को नियमानुसार नष्ट किया गया।


