Homeबीकानेरडीआरएम कप: वॉलीबॉल में इंजीनियरिंग शाखा जीती, क्रिकेट के हुए लिग मैच...

डीआरएम कप: वॉलीबॉल में इंजीनियरिंग शाखा जीती, क्रिकेट के हुए लिग मैच…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com उत्तर पश्चिमी रेलवे बीकानेर मंडल की ओर से रेलवे मैदान में आयोजित डीआरएम कप में आज वॉलीबॉल का फानइल मैच खेला गया। वहीं क्रिकेट के लिग मैच हुए।

वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक अनिल रैना के अनुसार वॉलीबाल का फाइनल मैच आरपीएफ एवं इंजीनियरिंग विभाग के मध्य खेला गया। इसमें इंजीनियरिंग विभाग ने 3-1 से जीत दर्ज की। विजेता एवं उपविजेता खिलाडिय़ों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

वहीं क्रिकेट के दो लिग मैच हुए। इसमें पहला मैकेनिकल एवं वर्कशॉप के मध्य खेला गया। इसमें मेकेनिकल विभाग ने पहले बलेबाजी करते हुए 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 105 रन बनाए। वहीं जवाब में वर्कशॉप की टीम ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। वर्कशॉप ने सात विकेट से मैच जीता। वर्कशॉप के हरीश सुथार मैन ऑफ द मैच रहे।

दूसरा मैच परिचालन एवं इंजीनियरिंग विभाग के बीच खेला गया जिसमें परिचालन विभाग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 113 रन बनाए। इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने 15 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इंजीनियरिंग विभाग ने चार विकेट से मैच जीता। इंजीनियरिंग विभाग के महावीर मैन ऑफ द मैच रहे।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular