Friday, May 15, 2026
Hometrendingडॉ. श्याम अग्रवाल बाल एवं शिशु रोग अस्पताल में ग्रोथ गेट चाइल्ड...

डॉ. श्याम अग्रवाल बाल एवं शिशु रोग अस्पताल में ग्रोथ गेट चाइल्ड थैरेपी केन्द्र का शुभारंभ बुधवार को

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जस्सूसर गेट के बाहर स्थित डॉ. श्याम अग्रवाल बाल एवं शिशु रोग चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र में ग्रोथ गेट चाइल्ड थैरेपी केन्द्र का शुभारंभ बुधवार को पूर्वान्ह साढ़े ग्यारह बजे होगा।

डॉ. श्याम अग्रवाल ने बताया कि अतिथि के रूप में वयोवृद्ध बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पी.सी. खत्री, डॉ. जी.एस. तंवर, संगीतमय गीता की संरचना करने वाले इंद्र सिंह राजपुरोहित होंगे। श्री कृष्णा स्पास्टिक सोसाइटी, बीकानेर की ओर से संचालित ग्रोथ गेट चाइल्ड थेरेपी केन्द्र में चाइल्ड थेरेपी स्पेशलिस्ट कुशल कटारा, स्पीच थैरेपिस्ट नितिन शर्मा सेवाएं देंगे।

ग्रोथ गेट चाइल्ड थेरेपी केन्द्र में स्पीच एंड लैंग्वेज थेरेपी, एप्लाइड बिहेवियर एनालिसिस थैरेपी, ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर, लर्निंग डिस आर्डर, कोर डेवलपमेंट प्रोग्राम, एक्टिविटर ऑफ डेली लिविंग, हकलाना, तुतलाना, वाइस थैरेपि, ऑक्यूपेशन थेरेपी, स्पेशल एजूकेशन, सेंससी इंटीग्रेशन थेरेपी से इलाज किया जाएगा। सभी अक्षमताओं, विशेष जरूरतों के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!