Saturday, April 25, 2026
Hometrendingभजनलाल सरकार की राज्‍य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने किया पदभार ग्रहण

भजनलाल सरकार की राज्‍य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने किया पदभार ग्रहण

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश की भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल एक और मंत्री ने आज पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके साथ ही अब तक छह मंत्री पदभार संभाल चुके हैं। आपको बता दें कि राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने गुरुवार को शासन सचिवालय के मंत्रालय भवन स्थित अपने कक्ष में पूजा-अर्चना के साथ पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा, महिलाओं के सर्वांगीण विकास के साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक के पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान उनके परिजन एवं परिचित तथा विशिष्टजन उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. मंजू बाघमार को पदभार ग्रहण की बधाई दी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!