Friday, June 19, 2026
HometrendingRTH को लेकर डॉक्‍टर्स आज निकालेंगे आभार रैली, 16 दिन की परेशानी...

RTH को लेकर डॉक्‍टर्स आज निकालेंगे आभार रैली, 16 दिन की परेशानी के लिए जताया खेद

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान में लागू किये गये राइट टू हेल्थ (RTH) बिल के विरोध में बीते सोलह दिन से चल रही प्राइवेट डॉक्‍टर्स की हड़ताल मंगवलार को खत्म हो गई। जयपुर में राइट टू हेल्थ बिल को लेकर डॉक्‍टर्स और सरकार के बीच आठ मांगों पर समझौता हो गया है। इसके बाद बीकानेर में मेडिकल कॉलेज के सामने बेमियादी धरने पर बैठे प्राइवेट डॉ टर्स ने अपना धरना खत्म कर खुशियां मनाई। इनमें डॉ. गुरमीत सिंह, डॉ. विकास पारीक, डॉ. अरुण तुनगरिया, डॉ. बीएल स्वामी, डॉ. जेपी सारस्वत, डॉ. गुलाब बोथरा, डॉ. सुचित बोथरा, डॉ मनीष बोथरा, डॉ. श्याम एस अग्रवाल सहित अन्‍य डॉक्‍टर्स शामिल रहे।

आंदोलन की संयुक्त संघर्ष समिति के डॉ. विकास पारीक ने बताया कि राज्य सरकार के साथ समझौते के बाद हड़ताल खत्म कर दी गई है। बुधवार से बीकानेर के तमाम प्राइवेट हॉस्पिटलों में मेडिकल सेवाएं सुचारू हो जायेंगी। डॉ. पारीक ने 16 दिन की हड़ताल से मरीजों को हुई परेशानी पर खेद जाहिर करते हुए कहा कि सरकार ने राइट टू हेल्थ बिल में कई प्रावधान ऐसे कर दिये थे जिससे प्राइवेट होस्पीटलों का संचालन मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो जाता।इसलिये हमें हड़ताल पर जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि बुधवार सुबह 8 बजे से बीकानेर की सभी प्राइवेट हॉस्पिटल में मरीजों का इलाज शुरू हो जाएगा। डॉ. विकास पारीक ने बताया कि प्राइवेट डॉक्‍टर्स के आंदोलन में समर्थन और सहयोग देने वाले संगठनों का आभार व्यक्त करने के लिये बुधवार की शाम रोटरी भवन से आभार रैली निकाली जायेगी। रैली में प्राइवेट डॉक्‍टर्स के साथ मेडिकल स्टाफ कर्मी भी शामिल रहेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!