








बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में गंगाशहर थाना क्षेत्र के सुजानदेसर में दो माह पहले घर में घुसकर तलवार की नोक पर महिला से लूट की वारदात के मामले में आरोपी गोविन्द माली को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गंगाशहर एसएचओ नवनीत ने बताया कि गत 19 फरवरी को सुजानदेसर निवासी राधिका कच्छावा पत्नी जेठमल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गोविन्द माली रात को जबरन घर में घुस आया और तलवार दिखाकर मोटर साइकिल और नगदी लूट ले गया। वारदात के बाद पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुट गई। मंगलवार को अभियुक्त की लॉकेशन ट्रेस होने पर पुलिस टीम ने दबिश देकर उसके हिरासत में ले लिया।


