Hometrendingदिव्‍या मदेरणा का मंत्री जोशी और धारीवाल पर तीखा हमला, कहा- हाईकमान...

दिव्‍या मदेरणा का मंत्री जोशी और धारीवाल पर तीखा हमला, कहा- हाईकमान को आंख दिखाने की…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में सियासी संकट के चलते बयानों के बाण तेज हो रहे हैं। इस बीच, कांग्रेस विधायक दिव्‍या मदेरणा का बड़ा बयान सामने आया है।

विधायक दिव्‍या ने यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल और जलदाय मंत्री महेश जोशी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सार्वजनिक तौर पर मीडिया के सामने कहा है कि सबसे बड़े गद्दार शांति धारीवाल और महेश जोशी हैं।

दिव्‍या ने कहा कि पायलट की अनबन गहलोत के साथ थी, लेकिन धारीवाल ने आलाकमान को आंख दिखाने का काम किया है। उन्होंने हाथ पटक पटक कर कहा था कि हाईकमान कैसे नहीं मानेगा। उनकी इतनी हिम्मत हो गई कि हाईकमान को आंख दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि सीएलपी लीडर ने बैठक आहूत की और मुख्य सचेतक महेश जोशी ने सभी को फोन कर सूचना दी। इसके बाद बैठक का मुख्य सचेतक बायकॉट करते हैं, क्या यह अनुशासनहीनता नहीं है। उनके साथ कोई विधाय नहीं है।

उन्होंने कहा कि सभी को धोखे से बुलाया गया। पुलिस लगा दी गई। सीपी जोशी के घर के बाहर पुलिस लगा दी गई। अपने कृत्यों को छुपाने के लिए माकन पर आरोप लगा रहे हैं। अब सब विधायक कह रहे हैं कि हमें इनके साथ नहीं हैं। मैं जोशी और धारीवाल के आदेश मानने के लिए मान्य नहीं हूं। विश्वसनीयता क्या है। उन्होंने ही फोन किया की सीएलपी की बैठक में आना है। फिर वो ही मुझे कहे हैं कि सीएलपी की मीटिंग कहीं और होटल में रखी गई है। इस तरह से तो हमारी निष्ठा पर प्रश्नचिन्ह लग सकता है।

सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने के प्रश्न पर दिव्या ने कहा कि आलाकमान चाहे जिसे मुख्यमंत्री बनाए, मैं उनके निर्णय के साथ हूं। उन्होंने साफ तौर पर इनकार किया कि अजय माकन दिल्ली से सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव लेकर आए थे।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular