Saturday, April 25, 2026
Hometrendingसांसद सेवा केन्द्र में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगे का...

सांसद सेवा केन्द्र में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगे का वितरण

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सांसद सेवा केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से आजादी के अमृृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीकानेर लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभाओं से बडी संख्या में भाजपा कार्यकता और नेता सांसद सेवा केन्द्र में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित, पूर्व महापौर नारायण चौपडा, विजय आचार्य, मोहन सुराणा ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का आभार जताया। वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने पार्टी के शहर व देहात मण्डल अध्यक्षों, पार्षदगणों एवं सभी पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं को झण्डों का वितरण किया। रविशेखर मेघवाल ने बताया कि बीकानेर लोकसभा क्षेत्र के किसी भी कार्यकर्ता को यदि अभी तक राष्ट्रीय धवज प्राप्त नहीं हुआ हो तो वह किसी भी समय सांसद सेवा केन्द्र, बीकानेर से निःशुल्क प्राप्त कर सकता है।

कार्यक्रम में हुक्माराम कांटा प्रदेश उपाध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अशोक मीणा, जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा राजाराम विश्नोई, अनुसूचित जाति शहर मोर्चा जिलाध्यक्ष सोहन चांवरिया,अनुसूचित जाति देहात मोर्चा जिलाध्यक्ष मांगीलाल मेघवाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष देहात थानसिंह भाटी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शहर श्याम सुन्दर चौधरी, शहर जिला कार्यकारिणी से मनीष आचार्य, कौशल शर्मा, भाजपा शहर मण्डल से अजय खत्री,  मुकेश ओझा, नरसिंग सेवग, दिनेश महात्मा, जेठमल नाहटा, विनोद करोल, चन्द्र प्रकाश गहलोत, कपिल शर्मा, अभय पारीक, देहात मण्डल अध्यक्ष सहीराम चौधरी, सत्यनारायण ज्याणी, पार्षद बजरंग सोखल, श्याम सिंह हाडला, प्रदीप उपाध्याय, भंवरलाल साहू, शिवचन्द परिहार, रामदयाल पंचारिया, मुकेश पंवार, दर्शना चांवरिया, श्याम चायल, विरेन्द्र करल,  हरिओम कडेला, दुलीचन्द शर्मा, संजय गुप्ता, जगदीश भार्गव, नरेन्द्र चौहान, प्रकाश बारूपाल, राज कडेला,  नन्दकिशोर गहलोत, फारूक चौहान, श्याम मोदी,  शिव शंकर मेघवाल के साथ बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!