Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingराजस्थान कांग्रेस में अनुशासन समिति गठित, पूर्व मंत्री को बनाया अध्यक्ष

राजस्थान कांग्रेस में अनुशासन समिति गठित, पूर्व मंत्री को बनाया अध्यक्ष

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान कांग्रेस में आखिकार लंबे इंतजार के बाद अनुशासन समिति का गठन किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना की अध्यक्षता में चार सदस्यीय अनुशासन समिति गठित की है। पूर्व मंत्री शकुंतला रावत को समिति का को-चेयरमैन, विधायक हाकम अली को कन्वीनर और विनोद गोठवाल को सदस्य बनाया गया है।

बताया जा रहा है कि पार्टी में इन दिनों बढ़ रही बयानबाजी को देखते हुए एआईसीसी ने अनुशासन समिति गठित की है। दरअसल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट के कार्यकाल के दौरान पूर्व मंत्री हीरालाल इंदौरा की अध्यक्षता में अनुशासन समिति बनी थी, लेकिन जुलाई 2020 में पार्टी में बगावत के बाद हाइकमान ने तमाम संगठनात्मक नियुक्तियों को भंग कर दिया।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!