बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय के कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य के नेतृत्व में निदेशालय के कार्मिकों और अधिकारियों ने बुधवार को शिक्षा निदेशक सीताराम जाट का सेवानिवृत्ति के पूर्व भावपूर्ण सम्मान किया गया।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने कहा कि उनकी ओर से शिक्षा के कार्मिकों के पदोन्नति के लिए किए गए अतिरिक्त प्रयासों से शिक्षा जगत के कर्मचारियों की पदोन्नति से पद और आर्थिक लाभ मिला है। जिससे राजस्थान के सभी शिक्षा के कार्मिकों में उत्साह की लहर उठी और सभी ने धन्यवाद ज्ञापित किया है।













