Hometrendingपर्यवेक्षक (महिला) सीधी भर्ती परीक्षा 24 जुलाई को, 84 परीक्षा केन्द्रों पर...

पर्यवेक्षक (महिला) सीधी भर्ती परीक्षा 24 जुलाई को, 84 परीक्षा केन्द्रों पर 26,427 अभ्यर्थी होंगे शामिल

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित पर्यवेक्षक (महिला) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन 24 जुलाई, 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली हैं। जिले में परीक्षा के लिए कुल 84 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें 51 राजकीय तथा 33 निजी परीक्षा केन्द्र शामिल हैं। परीक्षा में कुल 26,427 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इनमें 12,854 अभ्यर्थी राजकीय तथा 13,573 अभ्यर्थी निजी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा देंगे।

परीक्षा के जिला समन्वयक अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर-पूर्व) नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारम्भ होने से दो घंटे पूर्व अर्थात प्रातः 9:00 बजे से परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा प्रारम्भ होने से एक घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्रों के प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे, जिसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए जिला कलक्ट्रेट जयपुर के कक्ष संख्या 116 में जिला स्तरीय परीक्षा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। नियंत्रण कक्ष 22 एवं 23 जुलाई को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक तथा 24 जुलाई को प्रातः 9:00 बजे से परीक्षा समाप्ति तक संचालित रहेगा। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0141-2206699 रहेगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular