Friday, April 19, 2024
Hometrendingदेवीसिंह भाटी-अर्जुनराम मेघवाल के विरोधाभाषी बयानों से भाजपा में बवंडर...!

देवीसिंह भाटी-अर्जुनराम मेघवाल के विरोधाभाषी बयानों से भाजपा में बवंडर…!

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

मुकेश पूनिया/बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुटी भाजपा में दिग्गज भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के परस्पर विरोधी बयानों से पार्टी हलकों में बवंडर सा मच गया है। सोमवार को केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद अर्जुनराम मेघवाल की दावेदारी के विरोध में खुलकर सामने आए भाजपा के दिग्गज नेता देवी सिंह भाटी ने कहा कि भाजपा को बीकानेर संसदीय सीट पर कब्जा कायम रखना है तो इस बार पार्टी प्रत्याशी बदलना होगा।

भाटी ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद अर्जुनराम मेघवाल के खिलाफ जनमानस में भारी विरोध है, उन्हें मेघवाल जाति के लोग भी वोट नहीं देते। विधानसभा चुनावों में बीकानेर की पराजित सीटों का दोष केन्द्रीय मंत्री पर मंढते हुए देवीसिंह भाटी ने कहा कि लोकसभा चुनावों में बीकानेर संसदीय सीट पर दर्ज कराने के लिये अर्जुनराम मेघवाल की जगह सशक्त प्रत्याशी मैदान में उतारना पड़ेगा।

भाटी ने साफतौर पर कहा कि मैं अपने समर्थकों के साथ अर्जुनराम मेघवाल की दावेदारी का विरोध कंरूगा। वहीं, भाटी का बयान सामने आने के बाद केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने मीडिया को बताया कि बीकानेर संसदीय क्षेत्र मेरा कर्मक्षेत्र है। यहां के लोगों को मेरे ऊपर पूरा भरोसा है। मैंने अपने कार्यकाल में बीकानेर के विकास को नये आयाम दिये है। चुनावों में मेरा कहीं कोई विरोध नहीं है, कुछ नेता निजी द्वेषता से मेेरे खिलाफ बयानबाजी देकर भ्रम फैला रहे है। मेघवाल ने मजबूती से दावा किया मैं बीकानेर संसदीय सीट से मैदान में उतरूंगा और भाजपा में मेरा कहीं कोई विरोध नहीं है।

बीकानेर क्राइम न्यूज : दसवीं छात्रा से सामूहिक दरिंदगी, शरीर को सिगरेट से दागा

विधानसभा का पहला सत्र मंगल से, कटारिया दिलाएंगे शपथ

बस, गाय को ले लो गोद, 26 जनवरी और 15 अगस्त को हो जाएंगे सम्मानित

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular