Tuesday, April 16, 2024
Hometrendingबीकानेर क्राइम न्यूज : दसवीं छात्रा से सामूहिक दरिंदगी, शरीर को सिगरेट...

बीकानेर क्राइम न्यूज : दसवीं छात्रा से सामूहिक दरिंदगी, शरीर को सिगरेट से दागा

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

मुकेश पूनिया/बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की एक किशोरी से सरदारशहर कस्बे में जघन्य तरीके से गैंगरेप का मामला उजागर हुआ है। पुलिस के अनसुसार पांच दिन पहले हुई वारदात की शिकार पीडि़़ता बेसुध होने के कारण उसके बयान नहीं हो पाये है। दरिंदगी की शिकार 14 वर्षीय छात्रा को सीकर के कल्याण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ निवासी एक व्यक्ति नौकरी के सिलसिले में परिवार सहित सरदारशहर में रहता है। उसकी बड़ी बेटी सरदारशहर में पुलिस थाने के पीछे स्थित निजी स्कूल में 10वीं की छात्रा है। दसवीं बोर्ड की तैयारी के चलते स्कूल में एक्सट्रा क्लासें लगाई जा रही हैं। करीब तीन दिन पहले छात्रा भी एक्सट्रा क्लास लेने के लिए शाम को स्कूल गई थी। इस दौरान वहां उसके सहपाठियों ने उससे सामूहिक ज्यादती की। छात्रा के विरोध करने पर उसके शरीर को जगह-जगह से सिगरेट से दागा। साथ ही उसे घर पर बताने पर उसकी छोटी बहनों को जान से मारने की धमकी भी दी। इससे डरी सहमी छात्रा घर चली गई और किसी को कुछ नहीं बताया। छात्रा के पिता ने बताया कि वह तीन दिनों से गुमसुम थी, कारण पूछा तो वह बिलख पड़ी। तब इस दरिंदगी का पता चला। पुलिस के अनुसार नाबालिग से ज्यादती हुई है। मगर वह बेसुध है। उसके होश में आने पर ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के सामने हैं ये सबसे बड़ी चुनौती…

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के सामने हैं ये सबसे बड़ी चुनौती…

विधानसभा का पहला सत्र मंगल से, कटारिया दिलाएंगे शपथ

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular