Thursday, June 25, 2026
Hometrendingपीटीईटी काउन्सलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी, रजिस्ट्रेशन 16 से...

पीटीईटी काउन्सलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी, रजिस्ट्रेशन 16 से…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सम्भाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय पीटीईटी काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। प्राचार्य एवं समन्वयक डॉ. जी.पी. सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों को 16 अक्‍टूबर तक ऑनलाइन पांच हजार का रजिस्ट्रेशन शुल्क बैंक चालान द्वारा जमा करवाना है। इसके बाद 10 से 17 अक्टुबर तक महाविद्यालय चयन के लिए ऑनलाइन विकल्प भरना होगा।

डॉ. सिंह ने बताया कि प्रथम काउंसलिंग के बाद आवंटित महाविद्यालय की सूचना 20 अक्‍टूबर तक प्रदान कर दी जाएगी। इसके बाद 20 से 25 अक्‍टूबर तक प्रवेश के लिए शेष शुल्क 22000/- रूपये भी बैंक चालान से जमा करवाने होंगे। समन्वयक डॉ. सिंह ने बताया कि प्रथम काउंसलिंग के बाद आवंटित महाविद्यालय में 26 अक्‍टूबर तक रिपोर्ट करना अनिवार्य रहेगा। साथ ही अपवर्ड मूवमेन्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 अक्‍टूबर तक किया जा सकेगा तथा अपवर्ड मूवमेन्ट के ठीक बाद महाविद्यालय आवंटन एवं गैर आवंटित अभ्यर्थियों को महाविद्यालय आवंटन की सूचना 29 अक्‍टूबर तक प्रदत्त कर दी जाएगी। आंवटित महाविद्यालय में 31 अक्‍टूबर तक रिपोर्टिंग करनी होगी।

प्राचार्य डॉ. सिंह ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया से पूर्व अभ्यर्थियों द्वारा अपनी अपलोड की गई प्रोफाईल में ऑनलाइन संशोधन पीटीईटी की अधिकृत वेबसाइट www.pteteraj2021.com पर किया जा सकता है। समन्वयक ने अभ्यर्थियों से अपील की कि पीटीईटी परीक्षा आवेदन पत्र में दर्शाए गये सभी मूल दस्तावेज की जांच कर लेवें। उन्होंने कहा कि अन्य किसी भी जानकारी के लिए पीटीईटी की अधिकृत वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है।

बीकानेर पुलिस : तीन थानों के प्रभारी बदले, एसपी ने किए आदेश

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के पुलिस महकमे में बदलाव का दौर जारी है। इसी क्रम में आज तीन पुलिस थानों के प्रभारी बदल दिए गए हैं। एसपी प्रीति चंद्रा की ओर से जारी आदेश के अनुसार मुक्‍ताप्रसाद पुलिस चौकी में तैनात उपनिरीक्षक पवन कुमार को जामसर, बीछवाल थाने में कार्यरत उपनिरीक्षक धर्मेन्‍द्र सिंह को गजनेर तथा नाल पुलिस थाने में कार्यरत उपनिरीक्षक हंसराज धानक को कोलायत पुलिस थाने का प्रभारी लगाया गया है।

राजस्‍थान : इस महीने भी सरकार को पास करनी होगी ये बड़ी “परीक्षा”…

जयपुर। राजस्‍थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) के बाद अब प्रदेश की गहलोत सरकार के सामने इस महीने भी एक और बड़ी “परीक्षा” पास करने की चुनौती खड़ी है। आपको बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की पटवारी भर्ती परीक्षा 23 और 24 अक्टूबर को होने जा रही है। 5 हजार 378 पदों के लिए होने वाली इस सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन 3 घंटे की दो-दो पारियों में होगा।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि 23 अक्टूबर को प्रथम पारी की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से सुबह 11:30 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। इसी तरह 24 अक्टूबर को भी इसी समय पर दो पेपर होंगे। परीक्षा को देखते हुए परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक खबर या जानकारी पर विश्वास नहीं करें। चयन बोर्ड द्वारा क्षेत्रीय स्तर के मीडिया में जारी खबरों और बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर प्रकाशित विज्ञप्ति को ही अधिकृत माना जाए। परीक्षार्थी किसी भी तरह की जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in देख सकते हैं।

बीकानेर : मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा विदेश में पढऩे का मौका, राज्य सरकार उठाएगी खर्च, इस योजना के लिए 22 अक्टूबर से कर सकेंगे आवेदन…

बीकानेर : घर-घर हुई घट स्थापना, शारदीय नवरात्रा अनुष्ठान शुरू, देवी मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना…

बीकानेर : गंगासिंहजी के जमाने से बसे हुए लोगों को भी नहीं मिल रहे पट्टे, भाजपा ने कलक्‍टर और आयुक्‍त से…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!