Saturday, January 24, 2026
Hometrendingबीकानेर में खस्‍ताहाल सिस्‍टम : हादसों को खुला निमंत्रण दे रहा ये “घाव”

बीकानेर में खस्‍ताहाल सिस्‍टम : हादसों को खुला निमंत्रण दे रहा ये “घाव”

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com शहर में पिछले दिनों निजी टेलिकॉम कंपनी की फाईव-जी सर्विस कैबल के लिये सड़कों पर खोदे गये गड्डे दुरूस्थ नहीं किये गये। यह गड्डे अब खुले तौर पर हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। ऐसा ही एक गड्डा केईएम रोड़ के फड़ बाजार चौराहे पर बना हुआ है। इससे आये दिन हादसे होते है। कई वाहन चालक और पशु भी चोटिल हो चुके है। करीब सात फुट लम्बा व दो फीट गहरा गढ्ढा एक माह से अधिक समय से बना हुआ है।

इसे लेकर पूर्व भाजपा पार्षद सुनिल बांठिया ने मंगलवार को नगर निगम आयुक्त से मुलाकात कर उन्हे ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि शहर की अति व्यस्ततम केईएम रोड़ के फड़ बाजार सर्किल पर बने गड्डे से सदैव दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। कई राहगीर व पशु चोटिल हो चुके हैं तथा काफी वाहन दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। यातायात विभाग ने लोगों को दुर्घटना से बचाने के लिए लोहे का बोर्ड उस पर सुरक्षा की दृष्टि से लगा रखा है जिससे सड़क संकरी हो चुकी है व हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।

बीकानेर : लॉटरी से पहले ही निकल गई इनकी तो लॉटरी…

बीकानेर क्राइम : चाकू की नोक पर व्‍यवसायी के बेटे से करवा लिए देनदारी के कागजों पर हस्ताक्षर

बीकानेर क्राइम : व्यास कॉलोनी के इस कैफे में हुआ शर्मनाक मामला…

AdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!