Hometrendingपूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की स्मृति में शहर की प्रमुख सड़क...

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की स्मृति में शहर की प्रमुख सड़क का नाम रखने की मांग, साजिद सुलेमानी ने महापौर को लिखा पत्र

बीकानेर Abhayindia.com पूर्व सांसद और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे स्वर्गीय रामेश्वर डूडी की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने के लिए अब बीकानेर में बड़ी मांग उठी है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एवं सचिव साजिद सुलेमानी कुरैशी ने नगर निगम के महापौर अनिल कल्ला को पत्र लिखकर मांग की है कि बीकानेर शहर की किसी एक प्रमुख सड़क का नामकरण “स्वर्गीय श्री रामेश्वर डूडी मार्ग” के नाम से किया जाए।

साजिद सुलेमानी ने पत्र में लिखा है कि- स्वर्गीय रामेश्वर डूडी राजस्थान के वरिष्ठ जननेता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं किसानों तथा आमजन की आवाज के रूप में लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे। उन्होंने राजस्थान के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा बीकानेर से उनका विशेष आत्मीय एवं राजनीतिक संबंध रहा। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने तथा बीकानेर शहर की नई पीढ़ी को उनके सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा से परिचित कराने के उद्देश्य से मेरा निवेदन है कि नगर निगम बीकानेर द्वारा शहर की किसी प्रमुख सड़क का नामकरण “स्वर्गीय श्री रामेश्वर डूडी मार्ग” के नाम से किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए

उन्होंने महापौर से अनुरोध किया है कि नगर निगम की सक्षम समिति / सदन के समक्ष इस प्रस्ताव को प्रस्तुत करवाकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करें।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular