





बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर में एक बार फिर बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। जेल से छूटकर घर आए युवक से मिलने आए दोस्त की गाड़ी में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। यह घटना नयाशहर थाना क्षेत्र के डीडू सिपाहियान मोहल्ला सोनगिरी कुआं क्षेत्र की है।
परिवादिया मुमताज बानो पत्नी मुख्त्यार भाटी ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि मेरा लड़का दानिश कल जेल से छूटकर घर आया था। घर पर दानिश से मिलने उसके दोस्त कैंपर गाड़ी लेकर आए और गाड़ी घर के बाहर खड़ी कर दी। कुछ देर बाद ही 4-5 जने कैंपर के पास लोहे के पाइप लेकर आए और गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। गाड़ी के शीशे और बॉडी को नुकसान पहुंचाकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर साहिल चौहान, माधव पारीक, इरफान चौहान, सुरेश सूफी खान, राजा कच्छावा जेके के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई राजेंद्र कुमार को सौंपी गई है।







