Friday, May 15, 2026
Hometrendingवार्डों का परिसीमन : आपत्तियों का दौर शुरू, अबकी बार 26 महिलाएं बन...

वार्डों का परिसीमन : आपत्तियों का दौर शुरू, अबकी बार 26 महिलाएं बन सकेंगी पार्षद

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com नगर निगम क्षेत्र में अब 60 की जगह 80 वार्ड बन गए हैं। वार्डों के पुनर्गठन एवं पुनर्सीमांकन को लेकर नगर निगम ने प्रस्तावों का प्रकाशन कर दिया। प्रस्तावों को निगम के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के साथ निगम की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। प्रस्तावों पर आपत्तियां शनिवार से ली जा रही है। आमजन 15 जुलाई तक आपत्तियां दे सकेंगे।

आपको बता दें कि वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर हुए वार्डों के पुनर्गठन एवं पुनर्सीमांकन में बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 39 और बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में 41 वार्ड बनाए गए हैं। इनमें 49 वार्डों की जनसंख्या 7 से 8 हजार तथा 29 वार्डों में जनसंख्या 8 से 9 हजार के बीच है। वहीं एक वार्ड में जनसंख्या 7 हजार से कम और एक वार्ड में जनसंख्या 9 से 10 हजार के बीच है।

बीकानेर पश्चिम के वार्ड

निगम की ओर से प्रकाशित प्रस्तावों के अनुसार पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में वार्ड संख्या 1 से 517 से 2742 से 4655 से 6371 से 76 और 78 से 80 तक शामिल हैं।

बीकानेर पूर्व के वार्ड

पुनर्सीमांकन के अनुसार बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में वार्ड संख्या 6 से 1628 से 4147 से5464से 70 और 77 नम्बर वार्ड शामिल है।

अबकी बार होंगी 26 महिला पार्षद

नगर निगम बोर्ड में अबकी बार 26 महिला पार्षद होंगी। इसमें आरक्षण प्रावधानों के अनुसार सामान्य वर्ग से 14अनुसूचित जाति से 4अनुसूचित जनजाति वर्ग से 3 और अन्य पिछड़ा वर्ग से 5 महिला पार्षद शामिल होंगी।

वार्डों का वर्गीकरण

कुल वार्ड : 80

सामान्य 43

अनुसूचित जाति 12

अनुसूचित जनजाति 9

अन्य पिछड़ा वर्ग 16

हाइवे-15 पर अराजकता के हाल, पूर्व मंत्री भाटी ने प्रशासन को फिर चेताया

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!