Friday, May 15, 2026
Hometrendingपीटीईटी-2019 में महाविद्यालय चयन की तिथियों में बदलाव

पीटीईटी-2019 में महाविद्यालय चयन की तिथियों में बदलाव

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com चार वर्षीय बीए बीएड/बीएसी बीएड परीक्षा में काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन जारी है। गत एक जुलाई से पीटीईटी दो वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ हो चुका है।

पीटीईटी-2019 समन्वयक ने बताया कि दो वर्षीय बीएड एवं चार वर्षीय बीए बीएड/बीएसी बीएड अभ्यर्थियों के ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने की अन्तिम तिथि बढाकर 11 जुलाई कर दी गई है। इसी प्रकार  दोनों दो वर्षीय बीएड एवं चार वर्षीय बीए बीएड/बीएसी बीएड पाठयक्रमों में महाविद्यालय चयन की प्रक्रिया तिथी छह जुलाई के स्थान पर 13 जुलाई कर दी गई है, तदनुसार अन्य तिथियों में भी आशिंक परिवर्तन किया जाएगा। इसकी सूचना पीटीईटी-2019 की अधिकृत वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती है।

बी.ए., बी.एससी. व बी.कॉम. के जिन अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय द्वारा जारी नही किया गया है वे भी काउंसलिंग में भाग ले सकते है। शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों का रजिस्ट्रेशन जारी है। सभी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों से आग्रह किया गया है कि वे यथाशीघ्र अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें ताकि अभ्यर्थियों के लिए महाविद्यालयों के चयन की प्रक्रिया प्रारम्भ की जा सके।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!