Saturday, April 25, 2026
Hometrendingग्रेड पे 3600 की मांग को लेकर जयपुर में वार्ता 10 को,...

ग्रेड पे 3600 की मांग को लेकर जयपुर में वार्ता 10 को, बीकानेर से बाबूओं का प्रतिनिधिमंडल….

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com ग्रेड पे 3600 के एक सूत्रीय मांग पत्र पर राज्य सरकार (वेतन विसंगति परीक्षण समिति) द्वारा अखिल राजस्थान बाबू एकता मंच को वार्ता के लिए 10 नवम्‍बर को आमंत्रित किया है। इसी क्रम में मंच का प्रतिनिधिमंडल वार्ता करने के लिए आज जयपुर के लिए बीकानेर से रवाना हो रहा है।

मंच के प्रदेश संयोजक कमल नारायण आचार्य के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल जयपुर जा रहा है। मंच के प्रदेश संरक्षक मदन मोहन व्यास ने बताया कि कल की वार्ता के लिए आज समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश संयोजक कमल नारायण आचार्य, उपसंयोजक गिरजाशंकर आचार्य, कर्मचारी नेता राजेश व्यास, नवरतन जोशी, विष्णुदत पुरोहित, ओम बिश्नोई, गिरीराज हर्ष एवं राजेश व्यास (पारीक) आदि नेताओं ने चर्चा में भाग लिया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!