Hometrendingसंत समागम में प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति बनाने का निर्णय, प्रदेश की...

संत समागम में प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति बनाने का निर्णय, प्रदेश की सभी गौ समितियों व संस्थाओं को एक जाजम पर लायेंगे

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com गोचर, ओरण व चारागाह की जमीन पर कब्जों को नियमन करने के राज्य सरकार के फैसले के बाद से बीकानेर में पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी का शरह नथानिया गोचर भूमि में चल रहे धरने में पूरे प्रदेश से ग्रामीण व शहरी जनता आकर अपना मुखर समर्थन दे रहे हैं। धरना स्थल पर भजन, कीर्तन व धार्मिक अनुष्ठान के कार्य निर्वाद रूप से चल रहे हैं। विगत दस दिनों से प्रत्येक शाम को मुरलीधर कॉलोनी के निवासी गो रक्षा के लिए जन जागृति लाने के लिए संध्या परिक्रमा का आयोजन कर रहे हैं।

धरने पर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से सैकड़ों की तादाद में लोग आकर भाटी को अपना समर्थन दे रहे हैं। वहीं, गोचर भूमि पर दीवार निर्माण के लिए दानदाता धरना स्थल पर पहुंच कर भेंट दे रहे हैं। आज कैलाश पांडिया ने पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी से भेंट कर उन्हें 51 हजार रूपये की राशि दीवार निर्माण के लिए भेंट की।

भाटी के प्रवक्ता सुनील बांठिया ने बताया कि शुक्रवार को हुए संत समागम के बाद उपस्थित संतों के साथ पूर्व मन्त्री देवी सिंह भाटी की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक के बाद भाटी ने बताया कि इस बैठक में एक संयुक्त संघर्ष समिति बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सभी को अलगअलग जिम्मेवारी दी गयी है।

बैठक में प्रदेश के अन्य संत जो किसी कारण से नहीं पहुंच पाये उनसे सम्पर्क कर उन्हें संघर्ष समिति से जोड़ा जायेगा। ये समिति पहले चरण में सरकार से वार्ता कर इस समस्या के स्थायी समाधान की पुरजोर मांग उठायेगी।

भाटी ने बताया राजस्थान गौ सेवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गिरी महाराज मुख्यमंत्री से समय लेकर गोचर, औरण के मुद्दे पर वार्ता करेंगे। सचिव राजस्थान गो सेवा समिति व पूर्व राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रघुनाथ सिंह राजपुरोहित प्रदेश की विभिन्न गौ संरक्षण समितियों के साथ मिलकर राज्य सरकार से गोचर, औरण के मुद्दे पर वार्ता करेंगे। संघर्ष समिति ने भाटी को भी राज्य सरकार से अपने स्तर पर वार्ता करने के लिए अधिकृत किया हैं।

बॉठिया ने बताया आज धरना स्थल पर चरकड़ा के सरपंच सवाई सिंह चरकड़ा, जिला परिषद सदस्य भुपेन्द्र सिंह कक्कू गौडू के किसान नेता हेतराम डूडी, पंचायत समिति सदस्य मदनसिंह भाटी, पूर्व सरपंच बीठनोक पैम्याराम चान्दीरा, मालमसिंह भाटी भोलासर, नारायणसिंह भाटी भोलासर, अशोक भदरेचा, हडवन्तदान चारण संतोधनगर, मोहनराम सारण लालमदेसर मगरा, जगजीत गोदारा पलाना सहित सैकड़ों गोभक्त धरना स्थल पर पहुंचे।

गीताप्रेस प्रचारक प्रभुदयाल राजपुरोहित ने गीता श्लोक का वाचन किया। धरना स्थल पर भजन, कीर्तन चल रहे है पृथ्वीसिंह पंवार, कमल रामावत, अलका बिश्नोई, सैलजा सुथार, रामादेवी, मंजु राजपुरोहित, मंजू राजपुरोहित, पुष्पा सुधार, शारदा राव, कमला स्वामी, सुमित्रा पारीक, उमादेवी, साहिल कंवर, राज कुमारी पारीक, मघा सुधार, चुनी देवी सहित अनेक महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular