Hometrendingचाकूबाजी में घायल हुए व्यक्ति की मौत, मामला हत्या में तब्दील

चाकूबाजी में घायल हुए व्यक्ति की मौत, मामला हत्या में तब्दील

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरAbhayindia.com कोटगेट थाना क्षेत्र की कमला कॉलोनी में बीते सप्ताह हुई चाकूबाजी में घायल हुए प्रेमकुमार पुत्र बिहारीलाल खत्री की बुधवार सुबह पीबीएम में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पीबीएम पहुंची कोटगेट पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।

थाना प्रभारी धरम पूनिया ने बताया कि कमला कॉलोनी निवासी प्रेम कुमार सब्जी का ठेला लगता था, दो अगस्त की देर शाम जीतू उर्फ कालू जीनगर ने चाकू से हमला कर दिया था। इसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया, जख्मी हालात में उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसने दम तोड़ दिया।

पूनिया ने बताया कि अभियुक्त जीतू उर्फ कालू जीनगर को वारदात की रात ही गिरफ्तार कर लिया था, उसे अगले दिन न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया, इस मामले में अब हत्या की धारा जोड़ दी गई है।

शराब के लिए मांगे थे पैसे…

पुलिस के अनुसार मृतक प्रेम कुमार कमला कॉलोनी में गीता मंदिर के पास सब्जी का ठेला लगाता था। बीते रविवार को उसके ठेले पर आए जीतू उर्फ कालू जीनगर ने शराब के लिए पचास रुपए मांगे। तब प्रेम कुमार ने देने से इनकार कर दिया, इससे जीतू नाराज हो गया और उसने चाकू से ताबड़तोड़ वार करना शुरू दिए।

इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर उसे छुड़ाया। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने उसे फड़बाजार से चाकू के साथ पकड़ लिया। बताया जाता है कि जीतू जीनगर के खिलाफ चाकूबाजी का एक मामला दर्ज है।

 

 

 

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!