Hometrending20 साल की जुबैदा कोरोना से हारी जंग, बीकानेर में कोरोना से...

20 साल की जुबैदा कोरोना से हारी जंग, बीकानेर में कोरोना से अब तक 59 की मौत…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कोरोना कहर बरपा रहा है। पीबीएम अस्तपाल की सुपर स्पेशिलिटी वार्ड में भर्ती कोरोना संक्रमित 20 साल की जुबैदा कोरोना से जंग हार गई। चार दिन तक जिन्दगी और मौत से जंग लड़ रही जुबैदा ने बुधवार को आखिरकार दम तोड़ दिया। इसके साथ ही बीकानेर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा अब 59 तक पहुंच गया है।

बज्जू निवासी थी…

एसपी मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. लियाकत अली गौरी ने बताया कि बज्जू थाना क्षेत्र के 35 आरडी निवासी जुबैदा (20) पत्नी हाबीद खान को नौ अगस्त को सुपर स्पेशिलयिटी सेंटर में भर्ती कराया गया। बुधवार साढ़े ग्यारह बजे उसने अंतिम सांस ली। पीडि़ता को निमोनिया के कारण सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

हालात गंभीर होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। बाद में रेमडेसिविर दवा शुरू की गई, मेडिसिन एवं एनेस्थिसिया के चिकित्सकों की टीम ने जुबैदा की जान बचाने के लिए लगातार प्रयास किए लेकिन फैंफड़ों में कोरोना का संक्रमण इस कदर फैल चुका था कि बुधवार की सुबह उसकी सांसें थम गई।

 

 

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!