Hometrendingबीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में व्‍यक्ति का शव मिला, पहचान हुई

बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में व्‍यक्ति का शव मिला, पहचान हुई

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के नयाशहर थाना अंतर्गत बजरी की खान क्षेत्र में एक व्‍यक्ति का शव मिलने से एकबारगी सनसनी सी फैल गई। इसकी सूचना मिलने के बाद एएसआई महावीर, हंसराज व अन्‍य मौके पर पहुंच गए। मौके पर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। पुलिस के अनुसार, शव की शिनाख्‍त कर ली गई है।

पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों से बातचीत की गई। इस दौरान पता मृतक के बारे में जानकारी मिल सकी। मृतक पहचान श्रीरामसर निवासी चंद्राराम गहलोत के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पीबीएम अस्‍पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के घटना के कारणों की जाचं कर रही है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular