Thursday, June 4, 2026
Hometrendingचक्रवाती तूफान 'महा' ने बदला राजस्‍थान के मौसम का मिजाज, दो दिन...

चक्रवाती तूफान ‘महा’ ने बदला राजस्‍थान के मौसम का मिजाज, दो दिन…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com चक्रवाती तूफान (Cyclonic Storm) ‘महा’ (Maha) के चलते राजस्‍थान में भी मौसम के मिजाज में व्‍यापक बदलाव आ गया है। प्रदेश के नागौर, जैसलमेर, सीकर, जोधपुर, बीकानेर सहित प्रदेश के कई इलाकों में बादलों की आवाजाही और कहीं कम तो कहीं ज्‍यादा बारिश का दौर बना हुआ है।

निकाय चुनाव : …तो इस वार्ड में महज 9 वोट हासिल करने वाला भी बन जाएगा पार्षद

मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान की दिशा उत्तर की तरफ होने से आगामी एक-दो दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। तूफान के असर से शनिवार सुबह बीकानेर, नागौर, जैसलमेर, बाड़मेर सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने अचानक करवट बदल ली। ठंडी हवा के साथ सुबह-सुबह बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई और सर्दी का अहसास होने लगा। इधर, जैसलमेर बरसात के साथ कहीं-कहीं पर ओले भी गिरे।

निकाय चुनाव : भाजपा से गठबंधन को लेकर हनुमान बेनीवाल को आया ये बड़ा बयान…

बीकानेर में भी सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजे के विरुद्ध उगला जहर, देखे वीडियो

 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!