HometrendingCurfew In Bikaner : बीकानेर में दो लोग कोरोना पॉजीटिव, तीन जगह...

Curfew In Bikaner : बीकानेर में दो लोग कोरोना पॉजीटिव, तीन जगह कर्फ्यू (Curfew)

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक अछूते रहे बीकानेर में अब एक साथ कोरोना पॉजीटिव के दो मामले सामने आ गए हैं। इसके साथ ही रानीसर बास, फड बाजार और ठंठेरा मस्जिद एरिया में कर्फ्यू (Curfew) लगा दिया गया है। बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज में देर रात तक चली 56 सैंपल की जांच में दो लोग कोरोना पॉजीटिव मिले हैं, हालां‍कि इनकी दुबारा जांच कराई जाएगी।

सीएमएचओ डॉ. बी. एल. मीणा ने अभय इंडिया को बताया दो मरीज पॉजीटिव मिले हैं, लेकिन इनके साथ रहे कुछ लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, इसलिए इन पॉजीटिव आए दोनों की दुबारा जांच कराई जाएगी। जिन दो की रिपोर्ट पॉजीटिव आई हैं उनमें एक की उम्र 29 साल और एक अन्‍य की उम्र 38 साल है। बताया जा रहा है ये त्रिपुरा के रहने वाले हैं।

आपको बता दें कि बीकानेर में पहले से ही चूरू के सात कोरोना पॉजीटिव का उपचार चल रहा है। इसके साथ ही यहां उपचाराधीन कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्‍या अब नौ हो गई है।

By- Suresh Bora

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular