Hometrendingपायलट के अनशन पर जुटी समर्थकों की भीड़, बीकानेर से भी शामिल...

पायलट के अनशन पर जुटी समर्थकों की भीड़, बीकानेर से भी शामिल हुए कांग्रेसजन

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कराने की मांग को लेकर पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सचिन पायलट ने मोर्चा खोल दिया है। पायलट मंगलवार को जयपुर के शहीद स्मारक पर अनशन पर बैठे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं के अलावा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी अनशन स्थल पर समर्थन दिया। बीकानेर से भी कांग्रेस नेता राजकुमार किराडू, अरुण व्‍यास, सुशीला सींवर आदि शामिल हुए।

अनशन के दौरान पायलट ने मौन व्रत धारण कर रखा था, लेकिन उनके चेहरे से साफ लग रहा था कि वे भीड़ को देखकर उत्साहित है। इधर, एक दिवसीय अनशन को भी कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पार्टी विरोधी घोषित कर दिया था, इसलिए अनशन से पायलट समर्थक मंत्रियों और विधायकों को अलग रखा गया, लेकिन उन मंत्रियों और विधायकों ने अपने अपने क्षेत्रों और जिलों से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अनशन स्थल पर उपस्थित करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यही वजह रही कि अनुशासनहीनता से डरे बगैर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पायलट के साथ किसानों के साथसाथ श्रमिक, मजदूर और समाज के अन्य वर्गों के लोग भी अनशन स्थल पर नजर आए। पायलट ने अनशन पर बैठने से पहले जयपुर में समाज सुधारक ज्योतिबा फूले की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। 11 अप्रैल को ही ज्योतिबा फूले की जयंती है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular