Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में क्राइम : बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर किया फायर,...

बीकानेर में क्राइम : बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर किया फायर, घायल अवस्‍था में अस्‍पताल में कराया भर्ती

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में फायरिंग की वारदातें अब आम बात हो गई है। ताजा मामला कोटगेट थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां शुक्रवार शाम बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र की रोड नंबर पांच पर सरेआम फायरिंग कर एक युवक को घायल कर दिया।

इस वारदात में घायल हुए उदयरामसर निवासी इमरान भाटी पुत्र कालू खां को गंभीर हालत में पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसके कंधे और पैर पर गोली लगना बताया है। वारदात की सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी दीपचंद और कोटगेट थानाप्रभारी गोविन्द सिंह चारण मय जाब्‍ता लेकर मौके पर पहुंच गए। फायरिंग करने वाले बदमाशों को पकडऩे के लिये इलाके में नाकाबंदी कर दी और सीसीटीवी फुटेज के जरिये बदमाशों की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि आपसी लेनदेन के विवाद को लेकर हुई इस वारदात के सिलसिले में पुलिस ने कुछ युवकों को निगरानी में ले लिया है।

बीकानेर में 65 रास्‍तों से हटाया अतिक्रमण, 15 तक चलेगा अभियान, कलक्‍टर ने आवागमन की सुविधा के लिए की पहल

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!