Wednesday, June 24, 2026
Hometrendingशिक्षा : शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक ग्रेड थर्ड भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों...

शिक्षा : शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक ग्रेड थर्ड भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों का परामर्श शिविर 21जून को…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभाग में तृतीय वेतन शृंखला शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक ग्रेड थर्ड भर्ती वर्ष 2018 में चयनित अभ्यर्थियों के रिशफल जिला आवंटन की आउन्सलिंग 21 जून को माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में होगी।

राजस्थान कर्मचारी चयन बार्ड जयपुर की ओर से चयनित अभ्यर्थियों का परामर्श शिविर (काउंसलिंग) का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) में 21 जून को सुबह 9:30 बजे रखा गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थी पूर्व मेें नियुक्ति के बाद वर्तमान मेें कार्यरत होने के संबंध में पदस्थापित संस्था प्रधान से प्रमाण पत्र प्राप्त कर काउन्सलिंग से पूर्व प्रस्तुत करनी अनिवार्य होगी।

इसमें प्राथमिकता चाहने वाले 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग, असाध्य रोग, विधवा एवं परित्यक्ता महिला, शहीद सैनिकों के आश्रित, एकल महिला, भूतपूर्व सैनिक को संबंधित मूल दस्तावेज एवं प्रति साथ ले जानी होगी।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!