Hometrendingबीकानेर : जुगल राठी अपनाघर आश्रम रानी बाजार के अध्यक्ष मनोनीत...

बीकानेर : जुगल राठी अपनाघर आश्रम रानी बाजार के अध्यक्ष मनोनीत…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com अपनाघर आश्रम रानीबाजार के अध्यक्ष के रूप में समाजसेवी एवं उद्योगपति जुगल राठी को सर्वसम्मती से अध्यक्ष चुना गया है।

अपनाघर आश्रम के संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि राठी आश्रम निर्माण से ही संस्थापक सदस्य के रूप में यहां आवासित लोगों को निरंतर अपनी सेवाएं देते रहे हैं।

अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया कि मां माधुरी बृज वारिस सेवा सदन अपनाघर आश्रम रानीबाजार जो कि दीन-हीन, मंदबुद्धि, मनोरोगी, लावारिस, आश्रयहीन, परिवार एवं समाजद्वारा तिरस्कृत एवं पीडि़त मानव मात्र की सेवा में संचालित है और यहां आवासित लोगों की सेवा करने में ईश्वर की सेवा सा आभास होता है।

राठी ने कहा कि उनके लिए यह गर्व की बात है कि अपनाघर आश्रम में अध्यक्ष के रूप में सेवा करने का मौका मिला है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular