Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरकनिष्ठ सहायकों को जिला आवंटन के लिए परामर्श शिविर 27 को...

कनिष्ठ सहायकों को जिला आवंटन के लिए परामर्श शिविर 27 को…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कनिष्ठ सहायक पद पर सीधी भर्ती 2013 में बैकलॉग में चयनित अभ्यर्थियों को जिला आवंटित करने की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू होगी। इसके लिए हनुमान हत्था स्थित माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 27 अक्टूबर को परामर्श शिविर लगाया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी उमाशंकर किराड़ू ने शिविर का कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार सुबह 11 से 12 बजे तक पंजीकरण एवं दस्तावेज सत्यापन होगा, वहीं दोपहर 01 बजे से परामर्श शिविर शुरू होगा। इसमें शामिल होने वाले चयनित अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक योग्यता की अंक तालिका , प्रमाण पत्र दस्तावेज साथ ले जाना होगा। साथ ही अभ्यर्थी चयनित कैटेगरी का प्रमाण पत्र, शपथ पत्र फोटोयुक्त परिचय पत्र साथ ले जाना होगा, इसके अलावा सभी अभ्यर्थियों को कोविड-१९ के दिशा-निर्देशों की पालना करनी होगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!