Hometrendingराजस्थान में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 67.26  प्रतिशत

राजस्थान में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 67.26  प्रतिशत

जयपुर abhayindia.com प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं पाजिटिव मरीजों के इलाज की समुचित व्यवस्था उपलब्ध करायी जा रही है। प्रदेश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर सर्वाधिक 67.26 प्रतिशत है। समुचित उपचार व्यवस्था सुनिश्चित की गई है एवं कोरोना मृत्यु दर 2.2 प्रतिशत है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है। कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों के मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिये चिकित्सा विभाग ने पहले जयपुरिया अस्पताल को कोरोना फ्री घोषित किया।
इसके बाद अब एक जून से एसएमएस अस्पताल को कोरोना फ्री घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि एसएमएस अस्पताल के चरक भवन में चल रही ओपीडी को भी शीघ्र फार्मेसी कालेज में शिफ्ट किया जाकर यहां नेत्र एवं चर्म रोग सेवायें वापस से सुचारू की जायेंगी।
डॉ. शर्मा ने बताया कि कोरोना के लिये आरयूएचएस अस्पताल को चिन्हित कर वहां पर केवल कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा है। एसएमएस अस्पताल के चिकित्सक भी वहां सेवायें देंगे। उनके परिवहन के लिये बस भी संचालित की जायेगी।

राजस्‍थान में अनलॉक 1.0 के पहले ही दिन कोरोना विस्‍फोट, 149 नए केस, चार मौत…

बीकानेर : लॉकडाउन में छूट मिलते ही नजर आने लगी सिस्टम की नाकामी

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular